देहरादून: कल यानी 27 जनवरी से उत्तराखंड के मौसम में फिर से परिवर्तन होने जा रहा है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से लेकर 12 तक के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून और एनडीएमए की ओर से 26 जनवरी को जारी पूर्वानुमान के तहत 27 जनवरी को देहरादून जनपद के कई स्थानों पर भारी वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथरेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद जनपद के सभी क्षेत्रों में चल रही शीत लहर के मद्देजनर जिला प्रशासन ने मंगलवार को होने जा रहे मौसम के बदलाव की वजह से जनपद में कक्षा 1 से लेकर 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ीकेन्द्रों पर एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इस दौरान जिले के सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी स्कूलों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और देहरादून के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि 27 जनवरी को इस आदेश का अनुपालन कराया जाए।
मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने 27 जनवरी को कक्षा 1 से लेकर 12 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एक दिन के अवकाश की घोषणा की

