देहरादून : देहरादून की कैंट विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों के प्रति प्रेम सम्मान और सुरक्षा की भावनाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर भारत माता की जय के साथ जोगेंद्र पुंडीर की लंबी उम्र की कामना भी की गई। इस आयोजन में भावनात्मक माहौल भी देखने को मिला जहां बहनों ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ रक्षा सूत्र बांधकर भाईचारे और विश्वास का संदेश दिया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में आई बहनों को संबोधित करते हुए पुंडीर ने कहा कि रक्षाबंधन मात्र एक त्यौहार नहीं बल्कि बहन भाई के अटूट प्रेम, त्याग और सुरक्षा के भाव का प्रतीक भी है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि किस प्रकार से योजनाएं गांवों तक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत करना है। इधर कार्यक्रम में सांस्कृतिक संगीत और प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद मातृशक्ति का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने अपने हाथों से बहनों को उपहार और सम्मान देकर विदा किया।
कैंट विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने बहनों के बीच मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार ,बहनों को उपहार देकर किया विदा

