देर रात्रि धराली आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए निकले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, रास्ते में भूस्खलन के कारण आए बोल्डरों को हटाया

 देहरादून: उत्तरकाशी जिले के धराली मे बीते मंगलवार को 1:45 पर बादल फटने से भारी तबाही मची है। खीर गंगा नदी में स्थित गदेरे से बहकर आये मलबे ने गंगोत्री यात्रा के मुख्य पड़ाव धराली गांव के बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। मात्र 34 सेकंड के भीतर सैलाब की वजह से वहां स्थित होटलों, होमस्टे और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि समूचे देश को झझकोर दिया है।इधर बादल फटने की घटना से प्रभावितों का हाल-चाल जानने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा देर रात्रि उत्तरकाशी की ओर रवाना हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि उत्तरकाशी जिले के धराली मे आई भयानक आपदा ने दिल को अंदर तक झझकोर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआइसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के का स्पष्ट संदेश है कि जहां हृदय विदारक घटना हुई है वहां पर कांग्रेस का कार्यकर्ता सबसे पहले पहुंचे। इसी संदेश को दिल में संजोकर, सेवा और संवेदना के संकल्प के साथ मै धराली जा रहा हूं। माहरा ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव तो होते रहेंगे, लेकिन सबसे बड़ी प्राथमिकता मेरे उत्तराखंड के लोगों की मदद है। जब अपने लोग मुसीबत में हों तब राजनीति पीछे छूट जाती है, और इंसानियत सबसे पहले आती है । उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष लगातार आपदा पीड़ितों के बीच रहकर सेवा कर रहे हैं। उनके इस अथक प्रयास से मैं भी प्रेरित हूं। इसलिए मैं भी सहयोगी के रूप में आपदा प्रवाहितों की हर संभव मदद करने का संकल्प लेकर उत्तरकाशी रवाना हो गया हूं। उन्होंने कहा कि वहां से दर्दनाक खबरें सामने आ रही है। वहां कई परिवार अपनों से बिछड़ गए हैं। लोग मलबे में अपनी जिंदगी की आस थामे में बैठे हैं। कई सड़कें टूट गई है, जगह-जगह पहाड़ों से भूस्खलन हो रहा है। कई जगह पर खुद हाथों से रास्ता साफ करके आगे बढ़ना पड़ रहा है। लेकिन जब मकसद इंसानों का दर्द बांटना हो तो फिर अवरुद्ध रास्तों की मुश्किलें कोई मायने नहीं रखती है। माहरा ने कहा कि मै अपने साथियों के साथ आपदा पीड़ितों की मदद करने का संकल्प लेकर निकल गया हूं। उन्हें उम्मीद है कि आज सुबह मै धराली पहुंचकर अपनों के बीच खड़ा रहूंगा। वीडियो में माहरा अपने सुरक्षा कर्मी के साथ अवरुद्ध मार्गों पर भूस्खलन के कारण आए बोल्डरों को हटाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इधर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आज हमारा उत्तराखंड एक गहरे दुख से गुजर रहा है।धराली मे बादल फटने की भयावाह त्रासदी ने कई निर्दोष जानों को हमसे छीन लिया है, कई लोग अब भी लापता हैं। यह केवल प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि उन परिवारों के लिए असहनी पीड़ा है जिन्होंने अपनों को खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। ज्योति रौतेला का कहना है कि यह वक्त एक दूसरे का सहारा बनने का है उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि राहत और बचाव कार्यों में पूरी तरह से ताकत झोंक दी जाए और हर पीड़ित को समय पर सहायता मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *