देहरादून के डीएम सविन बंसल ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण,मरीजों और तीमारदारों से की बातचीत, अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थायें सुधारने के सख्त निर्देश दिये

देहरादून :देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने अस्पताल के हर वार्ड और अनुभाग का बारीकी से जायजा लेने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों से सीधी बातचीत की।उन्होंने अस्पताल में निर्माणाधीन ब्लड बैंक के कामों का निरीक्षण भी किया, और कार्यदाई संस्था को 15 दिन के भीतर कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सेंट्रल पैथोलॉजी का समय आज से 11 बजे से लेकर 1 घंटे बढ़ाकर 12 बजे किए जाने को भी कहा। इसके अलावा उन्होंने पीपीपी मोड पर संचालित चंदन लैब के निरीक्षण के दौरान तीन माह के दिन और रात में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट तलब करते हुए अनुबंध के अनुसार कार्य नहीं किए जाने पर आधा भुगतान रोकने को कहा है। दरअसल अनुबंध के अनुसार लैब की ओर से 24 घंटे कार्य नहीं किया जा रहा था जिसके बाद इस लैब कहा आधा भुगतान रोक दिया गया है। उन्होंने अस्पताल में गायनी डॉक्टर नहीं होने से अन्य अस्पतालों में मरीजों को रेफर किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर और प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य व सीएमओ को इस संबंध में संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने मौके पर ही किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस, ओपीडी मरम्मत के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए। उन्होंने इमरजेंसी ,सामान्य वार्ड का निरीक्षण भी किया और भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और सफाई और खाने के गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सफाई और खाने की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बाल चिकित्सा वार्ड का भी निरीक्षण किया और अस्पताल प्रशासन से वार्ड में लाइब्रेरी से बच्चों को पुस्तके उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान एक बच्चे के हाथ में मोबाइल है जिस पर उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के हाथों में मोबाइल फोन न देकर ड्राइंग कलर दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *