अवैध वसूली, भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर देहरादून डीएम ने पटवारी को निलंबित किय

देहरादून : देहरादून जिले के लाखामण्डल क्षेत्र में अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी जयलाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में उन्हें तहसील कालसी स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में अटैच किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के लाखामण्डल, चकराता के स्थानीय निवासियों ने डीएम को शपथ पत्र के के साथ अपने संयुक्त शिकायती पत्र में ऑडियो साक्ष्य सौंपे थे।

जिसमें आरोप लगाया गया था कि पटवारी क्षेत्र में तैनाती के बाद से छोटे से बड़े दस्तावेज तैयार करने, फर्जी विक्रय पत्र, दाखिल-खारिज किए जाने के बदले किसानों, काश्तकारों व अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के गरीब लोगों से खुलेआम नकद और ऑनलाइन माध्यम से अवैध धनराशि वसूली कर रहा है।

जिलाधिकारी और से की गई जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 के उल्लंघन के प्रथम दृष्टया आधार पर डीएम पटवारी को निलंबित कर दिया है।

डीएम ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है,अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *