दून मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस की पढ़ाई को आधुनिक और छात्र केंद्रित बनायेगा, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से मेडिकल कॉलेज को जोड़ने पर शिक्षकों ने किया विमर्श

देहरादून :राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया।

मेडिकल एजुकेशन यूनिट  की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में एमबीबीएस पाठ्यक्रम को अधिक प्रभावी, छात्र केंद्रित और आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया।

कॉलेज के काउंसिल हॉल में 29 जनवरी से हुई इस कार्यशाला में दून मेडिकल कॉलेज और अन्य मेडिकल कॉलेजों के विभिन्न विभागों के 30 चिकित्सक शिक्षकों ने प्रतिभाग  किया।

एनएमसी ने नामित रिसोर्स फैकल्टी ने प्रतिभागियों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, प्रभावी टीचिंग-लर्निंग स्ट्रेटजी और पाठ्यक्रम नियोजन के नए तरीकों का प्रशिक्षण दिया। शिक्षकों को यह भी बताया गया कि छात्रों का मूल्यांकन नई तकनीकों के जरिए कैसे बेहतर किया जा सकता है।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने वहां मौजूद शिक्षकों को मेडिकल एजुकेशन में अकादमिक ग्रोथ और नेटवर्किंग के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान एनएमसी द्वारा नामित कोर्डिनेटर डॉ. संजय दास, एमईयू कोर्डिनेटर डॉ. शशि उप्रेती, प्रो. जॉली अग्रवाल, प्रो. अनिल जोशी, प्रो. अतुल कुमार सिंह, प्रो. गजाला रिज़वी, डॉ. ऋचा सिन्हा, डॉ. शिव कुमार यादव और डॉ. अंकिता जुयाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *