प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष  गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारी हुई पूरी, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया  

देहरादून :  उत्तराखंड कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित होने जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल को कार्यभार सौंपने जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम में प्रदेश इलेक्शन कैम्पेंन कमेटी के चेयरमैन एवं सीईसी सदस्य  प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत के भव्य स्वागत की तैयारी को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने अंतिम रूप दिया ।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि  गणेश गोदियाल रविवार की सुबह नई दिल्ली से चलकर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला भानियावाला, डोईवाला, मियांवाला, रिस्पिना, धर्मपुर होते हुए अपराह्र 12ः05 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगा जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित समारोह में कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत किया जायेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों में विधायक लखपत सिंह बुटोला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, विजय सारस्वत, अश्विनी बहुगुणा, आमेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, अखिलेश उनियाल, मुकेश नेगी, प्रदीप थपलियाल, रधुवीर बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, हंसपाल बिष्ट ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *