देहरादून के बंगाली कोठी के निकट एक विवाह स्थल पर फूलों की होली खेली गई, कार्यक्रम के आयोजक वैभव वालिया ने होली को समरसता और संवाद का प्रतीक बताया

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया ने देहरादून के धर्मपुर विधानसभा स्थित एक विवाह स्थल में फूलों की होली का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया । इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। फूलों की होली के माध्यम से आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। वातावरण रंगों की खुशबू और उत्सव की धूम से सराबोर रहा।

फूलों की होली में मुख्य अतिथि हरीश रावत  ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति प्रेम, सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान की संस्कृति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी समाज में सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।

कार्यक्रम की आयोजक  वैभव ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, समरसता और सकारात्मक संवाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा भी इसी भाईचारे और समावेशिता की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करती है
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश की खुशहाली, शांति और प्रगति की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *