देहरादून मे एनआईवीएच जैसे बड़े संस्थान में दृष्टिबाधितों का वर्षों से रास्ता रोके अवैध अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने किया ध्वस्त।
एनआईवीएच की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर डीएम ने लिया त्वरित एक्शन।
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में इन दिनों जिला प्रशासन देहरादून द्वार सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी मे डीएम ने मामले का संज्ञान लेते ही एनआईवीएच में अतिक्रमण कर बनाई गई मजार को ध्वस्त करवा दिया है।
शहर के बीचो-बीच बड़े संस्थान में दृष्टिबाधितों का रास्ता रोके खड़े निर्माण को आज जिला प्रशासन ने ध्वस्त करवा दिया है। एनआईवीएच जहां दृष्टिबाधित बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों के लिए बनाए गए पार्क के भीतर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई, उसके बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नियत प्रक्रिया के तहत् कार्यवाही करने के लिए कहा।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सीटी मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्यवाही कर दी गई। इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर सख्त रूख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।

