देहरादून : बैंकिंग सेक्टर में अग्रणी यूको बैंक ने बुधवार को अपने देहरादून अंचल कार्यालय के अंतर्गत पटेलनगर में नई शाखा (शाखा कोड: 3603) का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर यूको बैंक के महाप्रबंधक (कारोबार एवं विकास) अम्बिकानन्द झा, अंचल प्रमुख रणधीर कुमार, तथा शाखा प्रबंधक प्रीति राज की उपस्थिति रही।
उद्घाटन समारोह में शाखा के प्रथम ग्राहक रणवीर सिंह समेत अन्य सम्मानित ग्राहक भी शामिल हुए। शाखा उद्घाटन के दौरान महाप्रबंधक अम्बिकानन्द झा ने वहां मौजूद ग्राहकों को बैंक के विभिन्न डिपॉजिट व ऋण संबंधी योजनाओं के साथ-साथ डिजिटल सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
ग्राहक बैठक में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
शाखा परिसर में आयोजित की गई ग्राहक बैठक में बैंक के विविध डिपॉजिट एवं लोन से संबंधित आकर्षक सुझावों को भी साझा किया गया। इसके साथ ही, यूको बैंक की नवीनतम डिजिटल सेवाओं और तकनीकी सुविधाओं की भी जानकारी साझा की गई।
इस मौके पर यूको बैंक के अधिकारियों ने कर्मचारियों को नई शाखा खुलने पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है, और ग्राहकों के हितों को सर्वोपरि मानने का संकल्प भी दोहराया है।
58वीं शाखा के साथ यूको बैंक का विस्तार
गौरतलब है कि उत्तराखंड के 13 जिलों में यूको बैंक की अब तक 57 शाखाएं संचालित थीं। पटेलनगर शाखा के उद्घाटन के साथ यह संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
यूको बैंक के अधिकारी एवं समस्त स्टाफ राज्यभर में अपने ग्राहकों को बेहतर और उच्च गुणवत्ता वाली बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

