वाल्मीकि समाज ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

देहरादून :आज वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी का कांग्रेस मुख्यालय पंहुच कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर वाल्मीकि समाज की ओर से पगडी पहनाकर एवं वाल्मीकि तीर्थ का स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

वाल्मीकि समाज द्वारा उनको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी ने वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमण्डल का आभार व्क्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव सर्वधर्म सम्भाव की बात कि है और आगे भी हम इसी भावना को लेकर आगे बढेगें।

उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गो के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबंद्ध रही है। उन्होने प्रतिनिधि मण्डल को विश्वास दिलाया कि समाज से जुडी समस्याओं एवं सुझावाओं को प्राथमिक्ता से लिया जाएगा।

स्वागत सम्मान करने वालो मे वरिष्ठ समाज सेवी कांग्रेस नेता विरेन्द्र पोखरियाल, मोहन कुमार काला, आशिष देसाई अध्यक्ष वाल्मीकि सेवा समिति, कैलाश वाल्मीकि, सुरेन्द्र सूद, ओपी वरुण, अनिल बागडी, दीपक पंवार, संजय विरला, नीतिन चंचल, शुभम चंद, मानस चिनालिया, वंश चौधरी एवं करन डबराल अदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *