पिता का हुआ अचानक निधन; पढाई पर संकट; जिला प्रशासन ने फीस माफी की पहल की।
शतप्रतिशत फीस माफी कराकर डीएम ने रिहान की पढाई जारी रखने का कर्तव्य निभाया।
देहरादून: बीते सप्ताह शहीद भगत सिंह कालोनी निवासी गजाला जिनके पति की हाल ही में मृत्यु हुई है, डीएम सविन बंसल से मिल अपनी फरियाद लगाई बच्चें की स्कूल फीस न दे पाने से बेटे रिहान की पढाई बाधित होने की बात कहकर पढाई जारी रखने का आग्रह किया। डीएम सविन बसंल ने रिहान की पढाई जारी रखने की दिशा में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने आग्रह किया, जिसके बाद मिशन ने स्कूल के प्रिंसिपल को रिहान की माफी का पत्र जारी कर दिया। बीती 25 जुलाई को रिहान की मा गजाला ने डीएम से मिलकर अपनी दिक्कत बताई और कहा कि रिहान के पिता की हाल ही में मृत्यु हो गई है। परिवार का आर्थिकी का कोई साधन नही है परिवार के भरणपोषण की जिम्मेदारी रिहान पर आ गई है, रिहान को शाम को कैमिस्ट की दुकान पर काम करके परिवार और अपनी पढाई का खर्चा उठाता है, जिसके बाद डीएम ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन को रिहान की फीस माफी का आग्रह किया था। गौरतलब है कि जिला प्रशासन के पास इस प्रकार के बहुत से मामले ऐसे आ रहे हैं,जिनमें बच्चों की फीस माफी या बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला, विधवा महिला के रोजगार और आर्थिक सहायता से सम्बन्धित मामलों से जुड़े हुए है,इन सभी विषयों पर जिला प्रशासन तुरंत एक्शन ले रहा रहा है। बच्चों की शिक्षा, महिलाओं को रोजगार, आर्थिक सहायता, बुजुर्गो। को न्याय के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है जिससे जिला प्रशासन एवं सरकार के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ रहा है।

