देहरादून के सीएमओ ने एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून: शनिवार को देहरादून के सीएमओ डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने एस0पी0एस0 चिकित्सालय ऋषिकेश का निरीक्षण किया। पूर्व में जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कृत कार्यवाही की समीक्षा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गयी। सीएमओ द्वारा चिकित्सालय में साफ सफाई व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, पैथोलॉजी लैब, लिफ्ट, पेयजल आर0ओ0, पार्किंग व्यवस्था सहित टीकाकरण कक्ष का भी जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में मरीजों एवं तीमारदारों को उपचार तथा अन्य किसी भी प्रकार की सेवा में परेशानी का सामना ना करना पड़े। सभी डॉक्टर्स और संबंधित स्टाफ यह प्रयास करे कि अस्पताल से मरीज स्वस्थ व संतुष्ट होकर घर जाये। इधर आज सीएमओ डॉ0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा जिला कोरोनेशन चिकित्सालय में 30 सफाईकर्मियों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से उपलब्ध कराये गये छाते वितरित किये गये। ये सभी कर्मचारी चिकित्सालय में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मनु जैन, जन संपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार, आउटसोर्स कंपनी के सीनियर मैनेजर मीनू सिंह तथा अन्य विरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस भवन में गणेश गोदियाल की उपस्थिति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक हुई,कहा कांग्रेस हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों पर चलती आई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *