आज उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 से 5 दिन गढ़वाल रीजन में बारिश की मिलेगी अच्छी एक्टिविटी

देहरादून:मौसम विभाग ने देहरादून सहित टिहरी पौड़ी चंपावत नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के कुछ स्थानों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में पूरे प्रदेश में रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी का दौर देखने को मिला है, जबकि गढ़वाल के कुछ हिस्सों में अत्यधिक वर्षा भी हुई है। आने वाले 4 से 5 दिन इसी तरह की बारिश की एक्टिविटी विशेषकर गढ़वाल रीजन में मिलने जा रही है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि बीते 24 घंटे में मानसून प्रदेश में पूरी तरह से एक्टिव रहा है। उन्होंने बताया कि 21 तारीख को भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। हालांकि गढ़वाल के अधिकतर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि कुमाऊं जिलों के कुछ स्थानों में आइसोलेटेड हेवी रेन हो सकती है, नैनीताल और बागेश्वर जिलों की कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। 22 तारीख को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की एक्टिविटी बनी रहेगी। इधर आने वाले चार से पांच दिन गढ़वाल के जिलों में बारिश और गरज चमक का दौर जारी रहेगा। पहाड़ी और मैदानी जिलों में इस दौरान भूस्खलन और जल भराव जैसे हालात हो सकते हैं। बारिश का मौसम रहने से नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने नदी नालों के आसपास रह रहे लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिन मानसून फूट हिल पर रहेगा। बारिश का फ्लो अच्छा रहने से वातावरण में नामी देखने को मिलेगी। इस मौसम में विशेष कर पहाड़ों पर आवागमन करने वाले लोग सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
बाईट विक्रम सिंह, मौसम निदेशक

ये भी पढ़ें:  नशे की सप्लाई रोकने के लिए डीएम आशीष चौहान ने की पहल, जन आंदोलन और जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को अवेयर करने पर जोर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *