कल भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एक दिन के अवकाश के निर्देश

देहरादून: जनपद देहरादून में मौसम विभाग के ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन कल यानी 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केदो पर एक दिन के अवकाश की घोषणा की है। यह आदेश देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान की तरफ से जारी हुआ है, जिसमें बताया गया है कि कल देहरादून जिले के कुछ स्थानों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने कल ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी  केन्द्रों पर 18 अगस्त को 1 दिन के अवकाश की घोषणा की जाती है। इस दौरान जिले के सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *