मौसम विभाग ने किया कल ऑरेंज अलर्ट जारी , जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों की छुट्टी घोषित की

देहरादून: मौसम केंद्र देहरादून ने 14 अगस्त को पिथौरागढ़, देहरादून बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसको देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने यानी हेल स्काई,लाइटनिंग  और बरसात के अती तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर का अनुमान जताया है। मौसम के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन ने भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए कल कक्षा 1 से लेकर 12 तक संचालित सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केदो में एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।

देहरादून के जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान की ओर से जारी आदेश  में बताया गया है कि वर्तमान में जनपद के अंतर्गत हो रही बारिश और देहरादून स्थित मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 अगस्त को जारी पूर्वानुमान के तहत अगले 24 घंटे में देहरादून में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही अत्यधिक वर्षा होने के आसार हैं।इसको लेकर इन जिलों पर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस मौसम  में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घट सकती है। इस स्थिति में देहरादून जिला प्रशासन ने आपदा न्यूनीकरण को मद्देनजर रखते हुए कल सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एक दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी शासकीय गैर शासकीय और निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को कल एक दिन के लिए बंद रखनेके निर्देश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *