मृत्यु के बाद निर्बल आश्रितों का उत्पीड़न कर रहे बैंको पर डीएम ले रहे सख्त एक्शन विधवा माला को परेशान करने पर केनफिन होम लिमिटेड के मैनेजर की 22 लाख की आरसी काटी

पति के निधन के बाद ऋण का बीमा होने के बावजूद दो बच्चों की मां का उत्पीड़न करने वाले बैंक के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

असहाय,परेशान विधवा माला के साथ ऋण संबंधी धोखाधड़ी मानसिक उत्पीड़न करने पर बैंक की शाखा की गई सील

बैंक ऋण बीमा धोखाधड़ी करने वाले बैंको को पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी

देहरादून : ऋण के बीमा होने के बाद भी आश्रितों का उत्पीड़न करने वाले बैंको पर डीएम सविन बंसल कड़ा रूख अपनाया है। इसी कड़ी में कैनफिन होम लि0 की सम्पति कुर्क करके 23 अगस्त को सम्पति की नीलामी की जाएगी। डीएम ने विधवा महिला को प्रताड़ित रकने पर बैंक के प्रबन्धक की 22 लाख की आरसी काट दी है, अब बैंक की सम्पति को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी के रडार पर जिला प्रशासन निरंतर अपने कड़े फैसलों से जहां आम जनमानस को उनका अधिकार दिला रहा है, वहीं जनमानस को अनावश्यक रूप से परेशान करने वालों पर भी नकेल कस रहा है, जिससे ऐसा कृत्य करने वालों में प्रशासन का खौफ भी बढ रहा है। बावजूद इसके आये दिन इस तरह के नए मामले भी सामने आ रहे हैं। चुक्खुवाला निवासी दो बेटो की विधवा माता माला देवी ने डीएम से शिकायत की थी कि उनके पति उदय शंकर ने कैनफिन लि0 से  20 लाख रुपये का कर्ज आशियाना बनाने लिए लिया गया था जिसका बीमा भी कराय गया है, कर्ज चुकाने के लिए 12.22 लाख रुपये किस्त भी जमा कराई जा रही थी, लेकिन अचानक उनके पति की मौत 20 जनवरी 2025 को हो गई , पति की मौत के बाद बीमा कम्पनी व बैंक के पास मकान के कागजात होने के बावजूद इंश्योरेंस को लेकर कोई कार्यवाही नही की गई है, इसके ठीक उलट  उनको लगातार परेशान किया जाता रहा,इससे उनके 2 बच्चों की पढाई भी बाधित हो रही है। बैंक और इंश्योरेंश कम्पनी परेशान कर रही हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल एक्शन लेते हुए केनफिन होम लि0 जीएमएस रोड के प्रबन्धक की 22 लाख रुपये की आरसी काट दी। अब जिला प्रशासन की ओर से बैंक की सम्पति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *