देहरादून : मौसम विभाग ने कल देहरादून के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन में 9 जुलाई को जनपद के सभी शासकीय और गैर शासकीय व निजी स्कूलों के लिए एक दिन के अवकाश की घोषणा की है। जिला प्रशासन के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून और एनडीएमए के नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में 9 जुलाई को देहरादून के अधिकांश स्थानों में भारी बारिश, आगाशीय बिजली चमकने का अनुमान जताया गया है। इसको लेकर देहरादून जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।, जिस किसी तरह की अप्रिय घटना घट सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केदो में कल 1 दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। ऐसे में जनपद के सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी स्कूलों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र कल एक दिन के लिए बंद रहेंगे। देहरादून के जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया है कि गुरुवार को सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केदो में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
मौसम के मिजाज को देखते हुए गुरुवार को देहरादून जिले के सभी शासकीय गैर शासकीय और निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश रहेगा

