बुधवार को प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय कूच, गोमूत्र और गोबर से किया शुद्धिकरण

गोबर गोमूत्र से महिला कॉंग्रेस ने किया भाजपा मुख्यालय का शुद्धिकरण

प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में हुआ अनोखा विरोध
भाजपा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी और हुआ हंगामा

देहरादून :  प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज महिला कांग्रेस ने बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय कूच किया और गौमूत्र व गोबर से भाजपा कार्यालय का शुद्धिकरण किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय से पहले बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। रोके जाने से आक्रोशित कांग्रेस जनों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस की महिलाएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गई और प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा पर हमला बोला। हंगामे के बीच पुलिस ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें:  नशे की सप्लाई रोकने के लिए डीएम आशीष चौहान ने की पहल, जन आंदोलन और जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को अवेयर करने पर जोर दिया

ज्योति रौतेला ने कहा कि “आज भाजपा कार्यालय का गौमूत्र और गोबर से शुद्धिकरण करना हमारी मजबूरी थी। जब NARI 2025 रिपोर्ट देहरादून को देश के सबसे असुरक्षित शहरों में गिनाती है और NCRB के आँकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार हर साल बढ़ रहे हैं, तो सवाल उठाना ही होगा।
दिन में 70% महिलाएँ खुद को सुरक्षित मानती हैं लेकिन रात में यह भरोसा केवल 44% रह जाता है। 50% महिलाएँ सार्वजनिक परिवहन में उत्पीड़न झेल चुकी हैं और केवल 25% को ही पुलिस पर भरोसा है। 2022 में 4,337 मामले दर्ज हुए, जिनमें 867 बलात्कार और 637 बच्चों के खिलाफ यौन अपराध थे। क्या यह बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल है? भाजपा सरकार आँकड़े छिपाकर पीठ थपथपा रही है, जबकि महिलाएँ त्रस्त हैं। हमारा यह प्रतीकात्मक शुद्धिकरण भाजपा सरकार और प्रशासन को जगाने का प्रयास है।”

ये भी पढ़ें:  नशे की सप्लाई रोकने के लिए डीएम आशीष चौहान ने की पहल, जन आंदोलन और जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को अवेयर करने पर जोर दिया

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि “भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है। आये दिन उत्पीड़न की घटनाओं में भाजपा के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं का नाम आता है लेकिन मुख्यमंत्री धाकड़ धामी सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने में लगे रहते हैं।”

वहीं पूर्व विधायक रंजीत रावत ने कहा कि
“महिला उत्पीड़न के अधिकांश मामलों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल पाए जाते हैं। सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें:  नशे की सप्लाई रोकने के लिए डीएम आशीष चौहान ने की पहल, जन आंदोलन और जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को अवेयर करने पर जोर दिया

उत्तराखंड कॉंग्रेस के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए जिनमें पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक रंजीत रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, नजमा खान, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष बंटू, पार्षद रॉबिन त्यागी, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, इशिता सेडा, डीएवी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, पायल बहल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *