कांग्रेस जनों ने मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा शहीद स्थल पहुंच कर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून : गुरुवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा समेत कांग्रेसी नेताओं ने मुज़फ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

करन माहरा ने आंदोलन के दौरान उत्तराखंड के सैकड़ों आंदोलनकारियों की सहायता करने वाले पंडित महावीर शर्मा  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि पंडित जी जैसे महान लोगों की निस्वार्थ सेवा और त्याग ही हमारे राज्य निर्माण की असली ताकत रही है। इस अवसर पर करन माहरा जी ने पंडित जी के पुत्र और पौत्र से भी भेंट की तथा उनके कार्यों और योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

ये भी पढ़ें:  नशे की सप्लाई रोकने के लिए डीएम आशीष चौहान ने की पहल, जन आंदोलन और जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को अवेयर करने पर जोर दिया

माहरा ने एआईसीसी सदस्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, प्रदेश महामंत्री  वीरेंद्र पोखरियाल सहित कांग्रेस के विधायकों , जिला एवं महानगर अध्यक्षों और बड़ी संख्या में रामपुर तिराहा पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा हमारे राज्य के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। उत्तराखंड के उन वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने के पीछे मकसद दिया था कि यहां के लोगों को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का बेहतर अवसर प्राप्त हो सके, लेकिन आज राज्य बनने के बावजूद अब तक कई अहम मुद्दे अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान हजारों लोगों ने संघर्ष किया और कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, आज जरूरत है कि उन शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड को आगे बढ़ाया जाए।

ये भी पढ़ें:  नशे की सप्लाई रोकने के लिए डीएम आशीष चौहान ने की पहल, जन आंदोलन और जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को अवेयर करने पर जोर दिया

वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए हम लगातार आवाज उठाते रहेंगे। राज्य आंदोलनकारी संजय शर्मा और विपुल नौटियाल ने कहा कि आंदोलन के दौरान बलिदान देने वालों ने एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की परिकल्पना की थी, लेकिन आज भी यह सपना अधूरा है।

कार्यक्रम में विधायक ममता राकेश, वीरेंद्र जाति, विधायक रवि बहादुर, विधायक अनुपम रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *