देहरादून सीएमओ ने किया अस्पतालों का निरीक्षण, समय पर स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा

देहरादून : मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा ने डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और छिद्दरवाला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल मे इलाज के लिए आने वाले  मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

उन्होंने चिकित्सालय परिसर, प्रतीक्षा स्थल एवं वार्डों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा । वार्डों में हीटर, गर्म पानी की व्यवस्था के साथ-साथ साफ बेड शीट, कंबल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने आपात चिकित्सा सेवाओं सहित आईपीडी सेवाओं का भी जायजा लिया गया।

ये भी पढ़ें:  नशे की सप्लाई रोकने के लिए डीएम आशीष चौहान ने की पहल, जन आंदोलन और जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को अवेयर करने पर जोर दिया

डॉ मनोज शर्मा ने डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में प्रस्तावित 50 बेड से युक्त चिकित्सालय भवन के निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक भी ली, उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए।

इसके बाद डॉ मनोज छिद्दरवाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप ए के नवीन भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन में कुछ कमियां पाई गई। उन्होंने मौके पर  कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को इन कमियों को अविलंब दूर करके हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी करने को कहा, ताकि स्थानीय निवासियों को चिकित्सा सेवाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें:  नशे की सप्लाई रोकने के लिए डीएम आशीष चौहान ने की पहल, जन आंदोलन और जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को अवेयर करने पर जोर दिया

इस अवसर पर  सीएचसी डोईवाला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ के एस भंडारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कैलाश गुंज्याल, विभागीय जे ई प्रदीप कुमार, कार्यदायी संस्था के अधिकारी समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी व  मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *