कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय कनौजिया ने आर्थिक सहयोग न्याय मुहिम की शुरुआत की, स्वर्गीय गुंजन के परिवार से मुलाकात की

देहरादून : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव  संजय कुमार कनोजिया ने  मंगलवार को मच्छी बाज़ार स्थित स्वर्गीय गुंजन श्रीवास्तव के निवास पर  शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। हाल ही मे देहरादून के दूल्हा बाजार के निकट सरेराह युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

कनोजिया  ने स्वर्गीय गुंजन के परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उनको हर संभव मदद का भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें:  नशे की सप्लाई रोकने के लिए डीएम आशीष चौहान ने की पहल, जन आंदोलन और जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को अवेयर करने पर जोर दिया

उन्होंने साफ किया कि इस दुखद घड़ी में गुंजन का परिवार अकेला नहीं है, बल्कि उनके साथ  कांग्रेस का समूचा परिवार सदैव खड़ा है।

इसी संकल्प को लेते हुए उन्होंने एक आर्थिक सहयोग एवं न्याय मुहिम की शुरुआत की  है, जिसका उद्देश्य पीड़ित परिवारों को आर्थिक, सामाजिक और कानूनी रूप से मजबूत बनाना है।

उन्होंने  सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, युवाओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस मुहिम से जुड़ें, ताकि गुंजन के परिवार को लगातार सहयोग मिलता रहे ,और उन्हें न्याय दिलाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  नशे की सप्लाई रोकने के लिए डीएम आशीष चौहान ने की पहल, जन आंदोलन और जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को अवेयर करने पर जोर दिया

संजय का कहना है कि अन्याय के खिलाफ उनका  संघर्ष आगे भी जारी रहेगा ,जब तक इस हत्याकांड में शामिल आरोपी को सख्त सजा नहीं मिल जाती है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता मोहन काला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *