उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया, कहा अस्पतालों में सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक जल्द होंगे तैनात

देहरादून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सोमवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध चिकित्सालय परिसर में 6 नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया।

जिसके बाद रोगियों को अस्पताल में बच्चों के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट, अस्पताल की हर मंजिल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक, पैथोलॉजी विभाग में सिस्मेक्स मशीन, हेल्थ पैकेज चेकअप के अलावा एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन की सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने वहां मौजूद पत्रकारों को बताया कि इन सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज, आसान पंजीकरण और विशेषीकृत सेवाएं मरीजों को उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों को बहुत आवश्यकता पड़ने के बाद ही मरीजों को दवाइयां बाहर से लिखने के निर्देश दिए गए हैं।

अगर कोई गरीब मरीज है और उसका इलाज आयुष्मान से यदि कवर होता है तो आयुष्मान के माध्यम से उसका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार अस्पतालों में सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी पूरी करने की दिशा में भी काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने दून अस्पताल की साफ सफाई पर संतोष जताते हुए अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *