देहरादून सीएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं की दैनिक डायरी का अवलोकन किया, अपने क्षेत्र में परिवार सर्वे का कार्य गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए

देहरादून : जिले के  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों की दैनिक डायरी का अवलोकन किया गया।

उन्होंने कार्यालय में शहरी क्षेत्र के अंतर्गत मन्नूगंज से आशा मंजू काला, बिंदाल बस्ती से लक्ष्मी देवी, भगत सिंह कॉलोनी से ममता पाल, गुरू रोड से अनिता देवी, संजय कॉलोनी मंजू रानी, शिव कॉलोनी से मंजू बाला अपनी दैनिक डायरी लेकर उपस्थित हुई।

अवलोकन के दौरान उन्होंने आशा कार्यकत्रियों से उनके कार्यक्षेत्र एवं उनकी दैनिक क्रियाकलापों की जानकारी हांसिल की। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों की दैनिक डायरी का अवलोकन करते हुए कहा कि सभी आशा कार्यकत्रियां अपने क्षेत्र में परिवार सर्वे का कार्य गंभीरतापूर्वक करें, सर्वे के दौरान सभी जानकारियां अपनी डायरी में दर्ज करें। गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी के संबंध में उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं व टीकाकरण के लिए बच्चों की ड्यू लिस्ट को अपडेट रखें।

ये भी पढ़ें:  नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगों के समर्थन में टंकी पर चढ़ी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का, तनावपूर्ण माहौल के बीच नर्सिंग बेरोजगारों का धरना अब भी जारी

छ महीने से लेकर पांच वर्ष तक की आयु  के बच्चों को सप्ताह में दो बार आयरन सिरप का वितरण करें तथा संबंधित रिपोर्टिंग प्रति माह एएनएम को उपलब्ध करायें।

संस्थागत प्रसव एवं एएनसी. जांच जागरूकता अभियान के संबंध में उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को निर्देश दिये कि आगामी एक सप्ताह में संभावित प्रसव तिथि वाली गर्भवती महिलाओं से लगातार संपर्क करते हुए उनके स्वास्थ्य की निगरानी प्राथमिकता के आधार पर करें।  नजदीकी प्रसव केन्द्र में प्रसव से पूर्व तैयारियों में गर्भवती की मदद करें। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करते हुए उनका प्रसव जिला चिकित्सालय या उप जिला चिकित्सालय में ही करवाया जाये।

ये भी पढ़ें:  नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगों के समर्थन में टंकी पर चढ़ी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का, तनावपूर्ण माहौल के बीच नर्सिंग बेरोजगारों का धरना अब भी जारी

इस दौरान डॉक्टर मनोज शर्मा ने आशा कार्यकत्रियों के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समुदाय स्तर पर लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए आशाओं की हमेशा अहम भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *