देहरादून : रायबरेली से सांसद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित कालीमंदिर तपोवन में सद्भावना एवं जनकल्याण भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर माँ काली कि पूजा अर्चना कर भोग लगाकर आशीर्वाद लिया इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन, जूस वितरण किया गया तथा समाज में सेवा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस मौके गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी आज देश में सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों, लोकतंत्र, समानता और कमजोर वर्गों के अधिकारों की सबसे सशक्त आवाज़ बनकर उभरे हैं। उन्होंने सदैव किसान, मजदूर, युवा, महिला, दलित, पिछड़े एवं वंचित वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य किया है। उनके जन्मदिवस को जनसेवा के माध्यम से मनाना उनके विचारों एवं संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास है।
विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, अवसर और न्याय पहुंचाना है। इसी सोच के अनुरूप आज का यह जनकल्याण भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
विनीत प्रसाद भट्ट ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त क्षेत्रवासियों, कांग्रेसजनों, युवा साथियों, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनहित, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।

