देहरादून : चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा देहरादून के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार नवानी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने शांतिपूर्ण ढंग से काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन किया अपनी मांगों के निस्तारण के लिए संघ ने देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
नवीन नवानी ने कहा कि देहरादून सीएमओ ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगो को स्वास्थ्य महानिदेशालय तक पहुंचाया जायेगा । उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई है, इस बीच कितने ही कर्मचारी पदोन्नति का सपना देखते हुए सेवानिवृत्त हो चुके हैं, करीब 150 से 200 कर्मचारी पदोन्नति की राह देख रहे हैं। नवानी का कहना है कि स्वास्थ्य महानिदेशक से समझौता वार्ता में लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक के पदों पर आई पी एच एस मानको के तहत पशुपालन विभाग नियमावली 2019 के तहत वन टाइम सेटलमेंट के आधार पदोन्नति की जाये इससे कम कुछ नहीं चाहिए ।
इसके साथ ही संघ की ओर से समय समय पर पत्राचार के माध्यम से बताया गया है कि इस पदोन्नति से सरकार/ शासन को कोई भी वित्तीय भार नहीं पड़ेगा क्योंकि सेवा दे रहे कर्मचारी वर्तमान में 1900,2000,2400,2800, ग्रेड पे ले रहे हैं, इसलिए जिन पदों पर कर्मचारी वर्षों से कार्य कर रहे हैं उन्हीं पदों पर पदोन्नति कर दी जाए।
सभी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट पास कर्मीमियों की इन पदों से सम्मान सहित सेवा निवृत्त हो जाएगी इसलिए हमारी मांग है कि कर्मचारियों को वन टाइम सेटलमेंट के तहत पशुपालन विभाग नियमावली 2019 की तर्ज पर लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक, के पदों पर पदोन्नति का लाभ दिया जाए । प्रदर्शन में दिनेश गोसाई जिला महामंत्री, नवीन शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, सतीश कनौजिया जिला संयुक्त मंत्री, आकाश संगठन मंत्री आदि मौजूद रहे।

