अब गैस सिलेंडरों की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से होगी, दो पहिया वाहनों से गैस आपूर्ति की तो संबंधित गैस एजेंसी पर होगा एक्शन

देहरादून  : जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने रविवार को सभी गैस एजेंसियों को सिलेंडरों की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनों से ही कराये जाने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बिना अनुबंध के वाहनों से गैस डिलीवरी किए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा । गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  एलपीजी सिलेंडर कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन का एक्शन,6 सिलेंडर, इलैक्ट्रानिक कांटा, हैंगिंग वेइंग मशीन जब्त, प्राथमिक दर्ज हुई

इसी क्रम मे जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में रविवार को उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य गैस अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक होशियार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरानप टीम ने पाया कि देहरादून के रिंग रोड क्षेत्र में भारत गैस के कई डिलीवरी मैन मोटर साइकिल पर गैस सिलेंडरों की डिलीवरी कर रहे हैं,और जिनका तेल कंपनी के साथ कोई अनुबंध नहीं है। जिस कारण उस संबंध में गैस की कालाबाजारी किए जाने की संभावना जताई गई।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस भवन में गणेश गोदियाल की उपस्थिति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक हुई,कहा कांग्रेस हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों पर चलती आई है

जिला प्रशासन की टीम ने भारत गैस के गोदाम, अरविंद गैस एजेंसी व आधुनिक गैस एजेंसी के गोदाम में जाकर इस संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाइकिल व साइकिलों से गैस की आपूर्ति की जा रही थी, जिनका गैस एजेंसी के साथ कोई भी अनुबंध नहीं था।

इस संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से कड़े निर्देश दिए गए कि गैस की डिलीवरी लोडर के माध्यम से की जाए, अगर किसी भी छोटे वाहन से गैस आपूर्ति की गई, तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । दोनों एजेंसीज को कड़े निर्देश दिए गए की गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो के माध्यम से की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *