देहरादून में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, डॉ महेश कुड़ियाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

देहरादून : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देशभर के चिकित्सकों का एक प्रमुख संगठन है, जो डॉक्टरों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सरकार का सहयोग करता है। यह संस्था स्वास्थ्य नीतियों पर सुझाव देती है, जन-जागरूकता अभियान चलाती है, गरीब व जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती है और आपदा या महामारी के समय सरकार के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाती है।

इसी क्रम में उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून स्थित आईएमए की स्थानीय इकाई के संस्थागत चुनाव विधिवत सम्पन्न हो गए। इस चुनाव में संस्था की वर्किंग कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया, साथ ही 28 सामान्य सदस्यों का भी चुनाव संपन्न हुआ।
प्रतिष्ठित संस्था  के इस चुनाव को चुनाव अधिकारी डॉ. किरण कुमार कालरा की निगरानी में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया गया।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस भवन में गणेश गोदियाल की उपस्थिति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक हुई,कहा कांग्रेस हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों पर चलती आई है

देहरादून आईएमए में लगभग 600 सदस्य पंजीकृत हैं, जिनकी सक्रिय भागीदारी इस चुनाव में देखने को मिली। चुनाव में वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ महेश कुड़ियाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं अन्य पदों पर मतदान के माध्यम से चयन किया गया, जिनमें प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ प्रवीन जिंदल, वाइस प्रेसिडेंट डॉ राजीव दीक्षित, मानद सचिव डॉ अंकित परासर,कोषाध्यक्ष डॉ राहुल अवस्थी, संयुक्त सचिव डॉ सिद्धांत खन्ना आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  एलपीजी सिलेंडर कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन का एक्शन,6 सिलेंडर, इलैक्ट्रानिक कांटा, हैंगिंग वेइंग मशीन जब्त, प्राथमिक दर्ज हुई

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ महेश कुड़ियाल ने अपने निर्विरोध चयन पर एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है, और वे पूरी निष्ठा से सभी सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दीं।

डॉ कुड़ियाल ने आगे कहा कि एसोसिएशन आने वाले समय में सरकार और समाज के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करते हुए जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाने, गरीबों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने और डॉक्टरों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन आपातकालीन स्थितियों, जन-जागरूकता अभियानों और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस भवन में गणेश गोदियाल की उपस्थिति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक हुई,कहा कांग्रेस हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों पर चलती आई है

गौरतलब है कि इस अवसर पर अगले वर्ष के लिए भी अध्यक्ष का चयन किया गया, जिसमें डॉ प्रवीन जिंदल को आगामी अध्यक्ष चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *