पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने पर बरामद की एक करोड़ पचपन लाख रुपए की नगदी, महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी की गई सीज

देहरादून : बीते शुक्रवार की रात कैंट पुलिस ने चैकिंग के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध महाराष्ट्र नंबर की कार को रोकर जांच की तो उसमें भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई है।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को वाहन चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगी, पूछताछ में वाहन चालक इधर उधर की बातें करने लगा, मामला संदिग्ध होने पर  वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की बात बतायी , जिसे  पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छिपा कर रखा गया था। तलाशी के दौरान गाड़ी में बनाए गए सीक्रेट केबिन से पुलिस ने लगभग 1 करोड़ 55 लख रुपए की नगदी बरामद की। जिसके बाद आयकर विभाग की टीम को बुलाया गया और संयुक्त रूप से कार की तलाशी ली गई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में बरामद धनराशि के संबंध में वाहन चालक  कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मौके पर पुलिस ने वाहन सवार व्यक्तियों से बरामद धनराशि के संबंध में जानकारी की गई तो चालक ने बताया गया कि इस धनराशि को वह बनारस से लेकर आया था, जिसे उसने वाहन में बैठे व्यक्ति को देना था।

बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग की टीम ने तीनो व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किये जा रहे है। साथ ही उनके पास से बरामद धनराशि का आंकलन किया जा रहा है। इस मामले में आयकर विभाग की तरफ से आगे की कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *