पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर 20 तारीख को सभी शासकीय अशासकीय और निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे

देहरादून :उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सेनि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्य में तीन-तीन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।उनके आकस्मिक निधन पर राज्य में विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत सभी शासकीय अशासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थान 20 तारीख को बंद रहेंगे। उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की तरफ से सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए गए आदेशों में कहा गया है कि शासन में अवगत कराया है कि सेनि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी , भूतपूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार का आज आकस्मिक निधन हो जाने के कारण उनके सम्मान में 19 तारीख से 21 तारीख तक तीन दिनों तक सभी जिलों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। और कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। भूतपूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 20 तारीख को उनकी अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में राज्य में विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत समस्त शासकीय अशासकीय और निजी शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में शासन की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 20 मई उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *