पांच जून से सात जून तक दिन तक उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने बारिश, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने के साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई

देहरादून : मौसम विभाग ने 5 जून से लेकर 7 जून तक उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार इस दौरान पर्वतीय और मैदानी जिलों में तेज बारिश की बौछारें पड़ सकती है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ ही गर्जन के साथ बादल गरजने व हेल स्काई का खतरा है।

देहरादून में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ ए एस तोमर ने शुक्रवार को बताया कि आने वाले समय में पर्वतीय और मैदानी जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। 6 जून को प्रदेश के कई जिलों के कुछ स्थानों पर वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, तेज गति से हवाओं के चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी 194 शिकायतें, कई शिकायतों का मौके पर किया समाधान

उन्होंने बताया कि भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने , ओलावृष्टि के साथ साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलने की संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *