देहरादून : उत्तराखंड की हिंदू युवा वाहिनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर वाहिनी की तरफ से जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया और योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना की ।
शुक्रवार को देहरादून के आराघर चौक पर कार्यकर्ताओं की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, इस मौके पर संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी के नेतृत्व में सनातन धर्म की रक्षा को लेकर शपथ भी ली, साथ ही योगी के आदर्शों को आम जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया ।
इस मौके पर उत्तराखंड की हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि संगठन हर सनातनी की हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज को एक सूत्र में जोड़ने के व योगी के आदर्शों को धरातल पर लाने की दिशा में संगठन संकल्पित है। उन्होंने बताया कि भविष्य में वाहिनी का मुख्य काम यह रहेगा कि उत्तराखंड नशा मुक्त हो सके।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वाहिनी के कार्यकर्ता शिक्षण संस्थानों के आसपास चलने वाले नशे के कारोबार पर पैनी नजर रखने जा रहे हैं। ताकि युवा पीढ़ी को सुख नशे के दलदल से बचाए जा सके और उनका भविष्य संवर सके।

