एलपीजी सिलेंडर कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन का एक्शन,6 सिलेंडर, इलैक्ट्रानिक कांटा, हैंगिंग वेइंग मशीन जब्त, प्राथमिक दर्ज हुई

देहरादून : जिलाधिकारी  सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के लिये गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा निरंतर प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस भवन में गणेश गोदियाल की उपस्थिति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की बैठक हुई,कहा कांग्रेस हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों पर चलती आई है

इसी कड़ी में क्यूआरटी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सुद्धोवाला चौक से मांडूवाला मार्ग पर आनंदी हाउस के समीप एक मकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। सूचना का संज्ञान लेते हुए क्यूआरटी टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की । छापेमारी के दौरान मौके बरामद सामग्री को पुलिस के सहयोग से कब्जे में ले लिया गया हैं, जिनमें 19 किलोग्राम के 2 गैस सिलेंडर, 14 किलोग्राम के 4 गैस सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 1 हैंगिंग वेटिंग मशीन, 1 बांसुरी (रिफिलिंग उपकरण) जब्त किए गए हैं। मौके पर शिवम पुत्र मुकेश को अवैध रिफिलिंग कार्य करते हुए पाया गया। जांच में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 तथा एलपीजी (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) ऑर्डर के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।इस  प्रकरण में संबंधित के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  पेंशनरों के भौतिक सत्यापन के लिये विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को आयोजित होगा, पहले चरण में डोईवाला व सहसपुर विकास खंडों पर शिविर लगाये जाएंगे

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग जैसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन की टीमें आगे भी जनपद में सत्त निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही जारी रखेंगी, जिससे उपभोक्ताओं को सुचारू एवं सुरक्षित रूप से एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *