2027 के चुनाव के लिए यूकेडी ने कसी कमर, हर घर चर्चा हर घर पर्चा अभियान को दी गति

देहरादून :उत्तराखंड राज्य में आगामी वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, जिसके चलते सभी राजनितिक दलों के साथ क्षेत्रीय संगठनों ने भी अपनी कमर कसनी शुरु कर दी है। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य के मूल निवासियों के हित में सदैव अग्रणी व देवभूमि की संस्कृति, परम्परा की रक्षा के लिए बने उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा भी मोर्चा छेड़ दिया गया है।

प्रदेश की सभी राजनितिक पार्टियों की तरह क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी चुनावों के चलते नए योद्धाओं को जोड़ने के लिए अपने दरवाज़े खोल दिये है। उत्तराखण्ड क्रांति दल से जुड़ने के लिए लोगों में भारी उत्साह है, यूकेडी द्वारा लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। वही हर घर चर्चा – हर घर पर्चा अभियान यूकेडी द्वारा संचालित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  नशे की सप्लाई रोकने के लिए डीएम आशीष चौहान ने की पहल, जन आंदोलन और जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को अवेयर करने पर जोर दिया

इसी क्रम में उत्तराखण्ड कान्ति दल द्वारा वार्ड 19 चन्द्रबनी में सदस्मता अभियान के माध्यम से कई नए सदस्यों को दल में शामिल किया गया साथ ही महानगर उपाध्यक्ष अनिल भण्डारी के नेतृत्व में “हर घर चर्चा – हर घर पर्चा” आभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *