देहरादून :राजधानी देहरादून के पित्थूवाला पानी की टंकी, मैहुवाला विकासनगर रोड, देहरादून में भारतीय किसान यूनियन सरपंच गुट ने उत्तराखंड की ओर से राहगीरों व आम जनमानस के लिए छबील यानि मीठा जल वितरण सेवा का आयोजन किया गया।
यह जनसेवा कार्यक्रम भारतीय किसान यूनियन, सरपंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नितिन सहरावत व प्रदेश प्रवक्ता वैद्य ए.आर. राणा के मार्गदर्शन व देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आबिद और उनकी समस्त टीम तथा जिलाध्यक्ष महेश रतूड़ी एवं उनकी टीम ने एकजुट होकर इस सेवा कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
भाकियू सरपंच उत्तराखंड समय-समय पर जनहित एवं समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती है। संगठन द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता, उपचार एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जाते हैं।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन सरपंच गुट के जिला अध्यक्ष महेश रतूडी ने बताया कि संगठन लगातार किसानों के हितों में काम कर रहा है, अगर आने वाले समय किसााानों की फसलों की उचित दामों को सरकार नहीं दे पाएगी तो उन्हें बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल अति शीघ्र पर्वतीय जिलों में बागवानी करने वाले किसानों व काश्तकारों के बीच जाएगा, और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठायेग।

