16 जून से सीमांत गांवों पर क्लीन द हिमालय अभियान चलाया जाएगा, समिति ने आइटीबीपी का सहयोग भी मांगा

मुनस्यारी :  सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया के बैनर तले बसे 16 जून मंगलवार से दो दिन चीन सीमा से लगे साढ़े दस हजार फिट की उचांई पर बसे मल्ला जोहर के नौ गांवों में “क्लीन द हिमालया” अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल से सहयोग मांगा गया है।

सोसायटी के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने  बताया कि मल्ला जोहर के अधिकांश गांव सड़क मार्ग से जुड गए है। उन्होंने बताया कि 16 जून को बुर्फू से अभियान शुरू होकर उसी दिन बिलजू, मिलम, मापा, गनघर, पाछू जाएगा। 17 जून को मर्तोली, रिलकोट, लास्पा में ठोस अपशिष्ट को लेकर समुदाय के साथ बातचीत की जाएगी।

चीन सीमा से लगे इन गांवों में रहने वाले समुदाय को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के गुर सिखाया जाएगा। बताया कि दैनिक जीवन में इसका बिना रुपए खर्च किए कैसे प्रबंधन हो सकता है, इस पर समुदाय को तैयार किया जाएगा।

गौरतलब है  कि मिलम तक मोटर मार्ग सुचारु होने के बाद इस क्षेत्र में स्थानीय नागरिक तथा टूरिस्ट भारी संख्या में जा रहे है।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नहीं होने के कारण उच्च हिमालय का यह क्षेत्र कूड़ा युक्त हिमालय भी बन सकता है।

उन्होंने बताया कि हमें हिमालय को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से संरक्षित एवं सुरक्षित रखना है। इसके लिये आम नागरिक का जागरूक होना जरुरी है। मल्ला जोहार विकास समिति भी इस अभियान का हिस्सा बनकर कार्य करेगी। समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मसक्तू ने बताया कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *