मातृ दिवस के मौके पर कांग्रेस जन पहुंचे स्नेहा सदन, सेवा भाव के लिए समर्पित ननों को सम्मानित करते हुए उनके कामों की सराहना की

देहरादून : मातृ दिवस के मौके पर रविवार को  मिशनरीज ऑफ चैरिटी के अंतर्गत संचालित स्नेहा सदन में पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा व पूर्व विधायक राजकुमार पहुंचे,जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों की सेवा और देखभाल में समर्पित नन को सम्मानित कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की।

उन्होंने सिस्टर यूनिका, सिस्टर इरेना, सिस्टर बेनेट, सिस्टर मेरी बेनिटा, सिस्टर एडेलिना एवं सिस्टर जेसु प्रिया को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के बच्चों के साथ समय बिताया गया और उनकी आवश्यकताओं के साथ साथ देखभाल को लेकर भी जानकारी ली गई।

कार्यक्रम में लालचंद शर्मा ने कहा कि मातृ दिवस केवल मातृत्व के सम्मान का दिन नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं और सेवाभावी व्यक्तियों के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है, जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्नेहा सदन में कार्यरत नन दिव्यांग बच्चों की जिस समर्पण और ममता के साथ सेवा कर रही हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्य मानवता की सबसे बड़ी मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों की देखभाल और उन्हें परिवार जैसा स्नेह देना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने सभी लोगों से जरूरतमंदों की सहायता और सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *