हीट वेव को देखते हुए देहरादून मे कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में जिला प्रशासन ने सोमवार को एक दिन के अवकाश की घोषणा की

देहरादून : देहरादून में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है,इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन में सोमवार को कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।

देहरादून के जिलाधिकारी और जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सविन बंसल की ओर से जारी आदेश मे कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून और एनडीएमए के पोर्टल के अनुसार वर्तमान में देहरादून जिले में भीषण लू और हिटवेव की स्थिति बनी हुई है , मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 अप्रैल को भी जिले में अत्यंत गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

वर्तमान परिस्थितियों में जनपद के सभी क्षेत्रों में अधिक गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है। जिससे विद्यार्थियों और आमजन के लिए हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है।ऐसे में आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केदो में सोमवार को 1 दिन के अवकाश की घोषणा की गई है।

इसलिए जिले के सभी शासकीय और गैर शासकीय व निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र सोमवार को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *